पेड़ से लटकी मोहब्बत की लाश, प्रेमी जोड़े की संदिग्ध मौत से कांपा इलाका, आत्महत्या या साजिश,गहराया राज

Bihar Crime: बगहा में उस वक्त दहशत और सनसनी फैल गई जब नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस इलाके में एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके हुए संदिग्ध हालात में बरामद किए गए। ..

Bagaha Lovers Found Hanging Suspicious Death
पेड़ से लटकी मोहब्बत की लाश- फोटो : reporter

Bihar Crime: बगहा में उस वक्त दहशत और सनसनी फैल गई जब नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 35 स्थित पुअर हाउस इलाके में एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके हुए संदिग्ध हालात में बरामद किए गए। सुबह की सन्नाटे भरी बेला में सामने आया यह दिल दहला देने वाला मंजर पूरे इलाके को स्तब्ध कर गया।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने जब बगीचे में पेड़ से लटके दो शव देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और तुरंत इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 35 पुअर हाउस निवासी गुलाब मिस्त्री की पुत्री शाहबुन नैश और बगहा रत्नमाला निवासी असगर मिस्त्री के पुत्र के रूप में की गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है, जिससे यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस इस घटना को कई एंगल से जांच रही है क्या यह प्रेम प्रसंग में लिया गया आत्मघाती कदम है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छुपी हुई है? यह अभी रहस्य बना हुआ है। घटनास्थल की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं, जिससे मामला संदिग्ध होता जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। लोग स्तब्ध हैं कि आखिर दो जिंदगियां इस तरह एक साथ कैसे खत्म हो गईं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच तेज कर दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की असली तस्वीर साफ हो सकेगी।

रिपोर्ट- नागेंद्र प्रसाद