फिर दागदार हुई खाकी,पशु तस्करों से अवैध वसूली करते हाइवे पेट्रोलिंग के जवान का वीडियो वायरल

Bihar Police: हाइवे पेट्रोलिंग का उद्देश्य सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन यहां तो सरेआम वसूली हो रही है।...

फिर दागदार हुई खाकी,पशु तस्करों से अवैध वसूली करते हाइवे पेट
फिर दागदार हुई खाकी- फोटो : reporter

Bihar Police: हाइवे पेट्रोलिंग का उद्देश्य सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन यहां तो सरेआम वसूली हो रही है। भागलपुर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र के गोपालपुर पुल के समीप बाईपास पर हाइवे पेट्रोलिंग की टीम पर गंभीर आरोप लगे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हाइवे पेट्रोलिंग के जवान गौ तस्करों से दिनदहाड़े अवैध वसूली करते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोलिंग टीम का नेतृत्व उमेश कुमार प्रसाद कर रहे थे, जबकि एक जवान गाड़ी में स्थित सिस्टम पर बैठा हुआ था। गाड़ी का चालक दिनकर कुमार सिन्हा मवेशियों को रोककर उनसे अवैध वसूली करता दिखाई दिया। जब इस संबंध में नेतृत्व कर रहे पदाधिकारी से हाइवे पेट्रोलिंग के उद्देश्य के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने में असमर्थता जताई।न्यूज4नेशन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे हाइवे पेट्रोलिंग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करने वाली घटना बता रहे हैं। वायरल वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की छवि पर भी भारी असर डाला है।

विशेषज्ञों का कहना है कि हाइवे पेट्रोलिंग का उद्देश्य सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है, न कि अपराधियों को बढ़ावा देना। यह घटना स्पष्ट रूप से दिखाती है कि पेट्रोलिंग टीम ने अपने कर्तव्यों की अवहेलना करते हुए अवैध कार्यों में शामिल होकर जनता का विश्वास तोड़ा है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वायरल वीडियो के प्रकाश में वरीय पुलिस अधीक्षक और जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करते हैं। जनता की निगाहें प्रशासन पर टिकी हुई हैं कि क्या दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और हाइवे पेट्रोलिंग की विश्वसनीयता बहाल की जाएगी।

रिपोर्ट- बालमुकुंद शर्मा