Bihar News: बिहार का हिस्ट्रीशीटर 'दानी यादव' अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, इन मामलों का है आरोपी, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Bihar News: बिहार के भोजपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर दानी यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पढ़िए आगे...

गिरफ्तार
history sheeter Dani Yadav arrested- फोटो : social media

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में बिहिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर दानी यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहिया अस्पताल रोड से दबोचा गया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। भोजपुर के एसपी राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पांच साल पहले मुठभेड़ में हुई थी गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, दानी यादव बिहिया नगर के वार्ड संख्या तीन, अस्पताल रोड का निवासी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, साल 2020 में एक मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वह लंबे समय तक जेल में रहा और बाद में जमानत पर रिहा हो गया था।

NIHER

दो मामलों में था फरार, पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तारी के वक्त दानी यादव दो मामलों में फरार चल रहा था। उसकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, दानी यादव 2008 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। सिर्फ बिहिया थाना में ही उसके खिलाफ 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Nsmch

मार्च 2025 में दर्ज हुए थे दो नए केस

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मार्च 2025 में भी बिहिया थाना में दानी के खिलाफ दो मामले दर्ज हुए थे। ये केस रंगदारी और धमकी से जुड़े थे। पुलिस का कहना है कि दानी यादव की गिरफ्तारी से इलाके में अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।

भोजपुर से आशीष की रिपोर्ट

Editor's Picks