Bihar News: राजद नेता के साथ आधी रात को हो गया बड़का कांड, अपराधियों ने बीच सड़क पर माली गोली, मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार के बक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अपराधियों ने राजद नेता को बीच सड़क पर गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बक्सर का है। जहां अपराधियों ने राजद नेता को गोली मार दी है। पूरा मामला बक्सर जिले के बगेन गोला थाना के बराढ़ी पुल के पास का है। घटना देर रात की बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आनन फानन में राजद नेता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजद नेता को गोली मारी
जानकारी अनुसार अपराधियों ने राजद नेता सह अधिवक्ता ददन आजाद को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनका इलाज पटना में चल रहा है। बताया जा रहा है कि राजद नेता नवानगर थाने के सलसड़ा गांव निवासी ददन आजाद अपनी बहन के घर से वापस अपने गांव बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने बीच सड़क पर गोली मार दी। हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।