Patna Crime - पटना सिटी में डबल मर्डर! महिला औऱ पुरुष का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime - पटना सिटी में डबल मर्डर! महिला औऱ पुरुष का शव

Patna - बड़ी खबर पटना सिटी से सामने आई है, जहां दो लोगों का शव बरामद किया गया है। है। मरनेवालों में एक महिला और एक पुरुष बताए गए हैं। जानकारी के अनुसार कि दोनों हत्याएं अलग अलग थाना क्षेत्र में हुई हैं। फिलहाल,पुलिस शव की बरामदगी के बाद उसकी पहचान में जुट गई है। वहीं शव मिलने के बाद यहां लोगों में कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है।

शव मिलने का पहला मामला अगमकुआं थाना के पहाड़ी के पास से आया, जहां स्थानीय लोगों के द्वारा यह सूचना मिली की एक युवक का डेड बॉडी पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके वारदात पर पहुँच शव को बरामद  कर लिया है। घटनास्थल पर खोजी कुत्ते का भी सहारा लिया गया। हालांकि शरीर पर किसी तरह का कोई निशान नही मिला है। फिलहाल युवक का पहचान नहीं हो पाई है। 

वहीं दूसरा मामला मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला स्थित रेलवे ट्रैक के पास का है जहाँ झाड़ी में एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। मामले में सिटी डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि महिला के शरीर पर जख्म के निशान मिले है। पुलिस की जांच जारी है। महिला की पहचान मारूफगंज में रेंट पर रहनेवाली राधा देवी के रूप में हुआ है। 

फिलहाल महिला के शव को बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट - रजनीश