Bihar Crime - उसने कहा था अब गोलियां चलेगी और खुद ही हो गया गोली का शिकार, बेगूसराय के चर्चित हत्याकांड का खुला राज

Begusarai - बेगूसराय पुलिस को एक बार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले दिनों अजीत महतो की हुई हत्या मामले में पुलिस ने आज बड़ा खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि हत्या की इस पूरी घटना के पीछे झोपड़पट्टी और एक डॉक्टर के अस्पताल के बीच विवाद है। कुछ दिन पहले यहां डॉक्टर से रंगदारी की मांग की गई थी। नहीं देने पर यहां मारपीट हुई थी। जिसमें डॉक्टर के कंपाउंडर को भी चोटें आई थी। इस मारपीट में निर्मल महतो भी शामिल था, जिसने धमकी दी थी कि अब यहां गोलियां चलेगी।
जिसके बाद कपाउंडर ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी। वही अस्पताल की सुरक्षा के लिए बाहर से कुछ लोगों को बुलाया था। जब झोपड़पट्टी के लोग दोबारा वहां पहुंचे तो उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान चली एक गोली अजीत महतो को लग गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि गोली किसने चलाई।
घटना के संबंध में प्रेस वार्ता करते हुए सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाना अंतर्गत 19 अप्रैल की संध्या में अज्ञात अपराधियों के द्वारा अजीत महतो की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में उसे भेज दिया है डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं सूचना आसूचना संकलन करते हुए घटना में संलिप्त 04 अभियुक्तों चंदन सिंह, आजाद, संतोष कुमार एवं काजू कुमार सभी सा-नयागांव थाना-नयागाँव को रेलवे लाईन गुमटी लोहियानगर के पास XUV महिन्द्रा गाडी से पकड़ा गया।
बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र में 19 अप्रैल की संध्या में मोहम्मदपुर स्थित जेल गेट के निकट अंबे हॉस्पिटल के पास अजीत महतो की अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
विधिवत तलाशी में 04 मोबाइल एवं 1,004,30 रूपया नगद बरामद किया गया जिसे गाडी सहित विधिवत जप्त करते हुए सभी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा पकड़ाये चारों अभियुक्तों से पूछताछ करने पर सभी ने घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया। विधि सम्मत आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। इस घटना मामले में पूर्व में भी एक अभियुक्त चंचल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
रिपोर्ट – अजय शास्त्री