Bihar News: पटना में डायल 112 की महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत, शव मिलने से मचा हड़कंप
Bihar News: पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डायल 112 की महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध मौत हो गई है। वहीं शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां डायल 112 में पदस्थापित महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। वहीं महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध शव मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार मृतक डायल 112 कंट्रोल रुम में पदस्थापित थी। वहीं महिला की शव मिलने के बाद इलाक में हड़कंप मच गया है। मामला पटना के परसा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की गर्दन में चोट के निशान हैं ऐसे में माना जा रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
हालांकि फिलहाल इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी अनुसार मृतका का नाम कनक प्रिया है। मृतका शादीशुदा है और उसका 3 साल का बेटा भी है। बताया जा रहा है कि मृतका परसा के यादव चक निवासी है। मिली जानकारी अनुसार मृतका के पति भी बिहार पुलिस में हैं। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट