Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, इलाके में मचा हड़कंप, घरों में छुपे लोग...
Patna Crime News: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो पक्षों में जमकर गोलीबारी की घटना घटी है। अचनाक ताबड़तोड़ गोलीबारी से इलाका दहल गया और लोग घरों में छुप गए।

Patna Crime News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो गुटों में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। पूरा मामला महेंद्रू इलाका का है। जहां दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
दो पक्षों में गोलीबारी
दरअसल, पूरा मामला पटना के पीरबहोर थाना इलाके के राम सहाय लेन के पास का बताया जा रहा है। जहां दो गुटों में झड़प के बाद गोलीबारी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि झड़प के बाद दोनों ओर से आधा दर्जन राउंड के लगभग गोलियां चली है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल इस पूरे मामले की तहकीकात पीरबहोर थाने की पुलिस करने में जुटी हुई है। वहीं घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल कर दो गुटों के बीच की झड़प में शामिल आसामाजिक तत्वों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है। घटना की पुष्टि पीरबहोर थानाध्यक्ष अब्दुल हलिम ने की है। फिलहाल देखा जाए तो सुशासन की सरकार में लगातार अपराधियों का मनोबल बढ़ता नजर आ रहा है जिस घर में अपराध कमी सवेरा लोगों को अपना शिकार बनाकर मौत की नींद सुलाते नजर आ रहे हैं।
पटना से अनिल की रिपोर्ट