Bihar News: मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, किराए की मकान में हथियार बना रहे रहे 3 कारीगर गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

Bihar News: बिहार के मुंगेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। साथ ही पुलिस ने 3 हथियार कारीगर को 19 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

मिनी गन फैक्ट्री
मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वहीं पुलिस इन अपराधिक घटनाओं पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस अगल अगल जगहों पर  छापेमारी कर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर रही है। इसी बीच पुलिस ने मुंगेर में बड़ी कार्रवाई की है। मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। पलिस ने यहां से तीन हथियार कारीगर को 19 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। 

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

दरअसल, मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर बस्ती में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 19 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल, हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में मशीनें और औजार जब्त किए हैं।

हथियार के साथ तीन कारीगर गिरफ्तार 

छापेमारी में अवैध हथियार बनाने वाले तीन कारीगरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में रामपुर बस्ती निवासी बृजेश कुमार सिंह उर्फ कारे सिंह, रवि कुमार उर्फ रवि शर्मा और मोहम्मद रेहान उर्फ बिट्टू शामिल हैं। फैक्ट्री से बरामद सामानों में अर्धनिर्मित बैरल, एक हैवी लेथ मशीन, एक मिलर मशीन, ड्रिल मशीन, दो मोबाइल फोन, पंच औजार, भारी मात्रा में कच्चा माल और हथियार निर्माण के अन्य उपकरण शामिल हैं।

गुप्त सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई रामपुर बस्ती में गुप्त रूप से चल रही अवैध फैक्ट्री के खिलाफ मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई। फिलहाल जमालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, गिरफ्तार अभियुक्त कारे सिंह की मां ने दावा किया कि उनके बेटे ने दो महीने पहले घर के पीछे के कमरे को किसी को किराये पर दिया था और वहां क्या काम चल रहा था, इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।


मुंगेर से इम्तियाज की रिपोर्ट