BIHAR crime - सासाराम में फिर चली गोलियां! पायलट बाबा आश्रम के पास बदमाशों ने देवर भाभी को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप

bihar crime - सासाराम में 24 घंटे के अंतराल में दूसरी बार गोलीबारी की घटना हुई है। इस बार गोलीबारी की घटना पायलट बाबा आश्रम के नजदीक हुई है। जहां नोएडा से आए देवर भाभी को बदमाशों ने गोली मार दी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

BIHAR crime - सासाराम में फिर चली गोलियां! पायलट बाबा आश्रम
देवर भाभी को बदमाशों ने मारी गोली- फोटो : रंजन कुमार

SASARAM- खबर सासाराम से है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मदैनी में पायलट बाबा आश्रम के नजदीक जमीन के झगड़े में देवर-भाभी को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल वीरेंद्र चौधरी तथा बेबी देवी को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान हुई मारपीट में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल लाया गया है। 

वारदात के बारे में बताया जाता है कि इन लोगों का जमीन मदैनी मौजा में है। इस जमीन को लेकर विवाद है। घायल वीरेंद्र चौधरी तथा उसका भाई धर्मेंद्र चौधरी का परिवार फ़िलहाल नोएडा के फरीदाबाद में रहता है तथा पुराने जमीन के विवाद में यह लोग सासाराम पहुंचे थे। बताया जाता है कि जैसे ही यह लोग अपने जमीन पर पहुंचे, मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें गोली लगने से वीरेंद्र चौधरी तथा उसकी भाभी बेबी देवी घायल हो गई। 

वहीं सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। वारदात के बाद आरोपी पक्ष फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों की स्थिति चिंता से बाहर बताई जा रही है। बता दे की दिनदहाड़े हुए इस फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

Nsmch

report - ranjan kumar

Editor's Picks