शेखपुरा में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ पंचायत रोजगार सेवक, निगरानी टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कपासी गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह अरियरी प्रखंड की हजरतपुर मड़रो पंचायत में तैनात था।

Sheikhpura bribery case
Sheikhpura bribery case- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को शेखपुरा जिले में पंचायत रोजगार सेवक को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कर्मी की पहचान पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार के रूप में हुई है। वह अरियरी प्रखंड की हजरतपुर मड़रो पंचायत में पंचायत रोजगार सेवक (PRS) के पद पर कार्यरत था।


जानकारी के अनुसार, पटना से पहुंची निगरानी विभाग की टीम ने अरियरी प्रखंड में कार्रवाई करते हुए पंचायत रोजगार सेवक को रिश्वत लेते पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद इलाके के सरकारी महकमे में हलचल मच गई है। निगरानी ब्यूरो ने इस मामले में निगरानी कांड संख्या 120/26 दर्ज किया है।


चेवाड़ा प्रखंड का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड अंतर्गत कपासी गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह अरियरी प्रखंड की हजरतपुर मड़रो पंचायत में तैनात था। निगरानी टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, रिश्वत किस काम के बदले मांगी गई थी, इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।


निगरानी कांड संख्या 120/26 दर्ज


बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले में कांड संख्या 120/26 दर्ज किया है। भ्रष्टाचार के आरोप में पंचायत रोजगार सेवक की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रंजीत की रिपोर्ट