बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA NEWS : नालंदा में मामूली विवाद में बदमाश ने अधेड़ को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

अधेड़ को मारी गोली

NALANDA : जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गोरैयापर गांव में बुधवार की देर शाम बदमाश ने अधेड़ को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी छोटे यादव के पुत्र किशोर यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की माने तो गोली उसके हाथ में लगी है। हालांकि, पुलिस गोलीबारी की घटना से इनकार कर रही है।

जख्मी का पुत्र नीतीश कुमार ने बताया कि गांव के ट्रांसफर्मर पर एक फेज डाउन था। आरोपित डंडा लेकर पहुंचा और ट्रांसफर्मर पर मारने लगा। जख्मी  ने उसे ऐसा करने से मना करते हुए कहा कि जो लाइन है वह भी कट जाएगी। 

इसपर बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। एक गोली अधेड़ को लग गयी। जख्मी की माने तो छह राउंड फायरिंग हुई है। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना नहीं हुई। मारपीट में युवक जख्मी हुआ है। मामले की जांच चल रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks