दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही शराब धराई

तस्करों ने शराब की पेटियों को पानी की बंद बोतलों के बीच छिपाकर मिनी ट्रक 407 से ले जाने की कोशिश की थी। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर जांच के दौरान ट्रक को रोका और तलाशी ली।

Nawada

Bihar News :   दिवाली से पहले बिहार-झारखंड सीमा पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी की कोशिश नाकाम कर दी। रजौली के चितरकोली समेकित जांच चौकी पर शुक्रवार देर रात छापेमारी कर करीब 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 300 पेटी विदेशी शराब जब्त की गई। 


तस्करों ने शराब की पेटियों को पानी की बंद बोतलों के बीच छिपाकर मिनी ट्रक 407 से ले जाने की कोशिश की थी। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर जांच के दौरान ट्रक को रोका और तलाशी ली। मामले में नालंदा निवासी चालक समीर कुमार उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। 


पूछताछ में उसने झारखंड के कोडरमा से शराब लेकर बिहारशरीफ जाने की बात बताई। उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के अनुसार आरोपी के खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया है।

अमन की रिपोर्ट