Gaya Crime: आवास का लालच देकर मुखिया ने एक बार नहीं दो बार नहीं तीन बार महिला का किया यौन शोषण , मामला पहुंचा थाने

Gaya Crime: मगध विश्वविद्यालय थाना इलाके के झीकटीया पंचायत के मुखिया पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है.....

Gaya Crime
मुखिया पर बलात्कार का आरोप- फोटो : Reporter

Gaya Crime: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के झीकटीया पंचायत के मुखिया पर बलात्कार का आरोप लगा है। गांव की एक महिला ने मगध विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने पंचायत के मुखिया विजय रविदास पर तीन बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मुखिया ने महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का लालच देकर यह घिनौना कृत्य किया। जानकारी के अनुसार, जब महिला खेत में सिंचाई कर रही थी, तब मुखिया ने उसे पुलिया के नीचे ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, कुछ दिनों बाद, मुखिया ने उसे एक निजी मकान में बुलाया और वहां भी बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने जब अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में अपने पति और गांव वालों को बताया, तो गांव वालों ने पंचायत बुलाई। 

हालांकि, मुखिया पंचायत में आने से इनकार कर दिया। इसके बाद, पीड़ित महिला ने मगध विश्वविद्यालय थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में, मगध विश्वविद्यालय के थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि झीकटीया पंचायत के मुखिया विजय रविदास पर बलात्कार का आरोप लगा है। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जब न्यूज4नेशन  ने मुखिया का पक्ष जानने की कोशिश की, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका और उनका मोबाइल फोन भी बंद था।

रिपोर्ट- संतोष कुमार

Editor's Picks