Shame on Humanity: रिश्ते हुए शर्मसार, युवक ने छोटी मम्मी से दुष्कर्म का किया प्रयास , आरोपी फरार

Shame on Humanity:एक युवक ने अपनी ही छोटी मम्मी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अपने नापाक मंसूबे में असफल होने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई।

Shame on Humanity
युवक ने छोटी मम्मी से दुष्कर्म का किया प्रयास- फोटो : reporter

Shame on Humanity:  वैशाली जिले के लालगंज से एक हृदय विदारक और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक युवक ने अपनी ही छोटी मम्मी (गोतनी का लड़का) के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। अपने नापाक मंसूबे में असफल होने पर उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डाल दिया, जिससे महिला की हालत गंभीर हो गई। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए, जिसके बाद पीड़िता को रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया। वहाँ से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।

घटना 28 मई की देर रात की है, जब महिला अपने घर के बरामदे में सो रही थी। इसी दौरान उसके गोतनी का लड़का (रिश्ते में छोटी मम्मी) नापाक इरादे से उसके पास पहुँचा। महिला ने आरोपी के मंसूबों को भाँप लिया और तुरंत अपने परिवार वालों को फोन कर जानकारी दी। आरोपी की माँ मौके पर पहुँची और अपने बेटे को लेकर घर चली गई।

लेकिन, थोड़ी ही देर बाद आरोपी युवक हाथ में लोहे का रॉड लेकर दोबारा महिला के पास पहुँचा। उसने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसे पकड़कर पटक दिया। महिला के गिरते ही आरोपी ने उसके मुँह पर पैर रख दिया और पैरों को हाथों से पकड़कर उठाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में दूसरा हाथ घुसा दिया। असहनीय दर्द से महिला कराहने लगी और उसकी चीखें पूरे इलाके में गूँज उठीं। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के साथ-साथ आरोपी की माँ भी दौड़ी। लोगों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया।

जब आरोपी की माँ वहाँ पहुँची और उसे पता चला कि उसके बेटे ने ही इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, तो उसने इज्जत और प्रतिष्ठा का हवाला देते हुए महिला को चुप रहने की सलाह दी। इतना ही नहीं, आनन-फानन में उसने अपने खर्च पर महिला का निजी अस्पताल में दो दिनों तक इलाज भी करवाया।

हालांकि, जब इस घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को हुई, तो वे पीड़िता को लेकर रेफरल अस्पताल लालगंज पहुँचे। वहाँ से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया, जहाँ महिला का इलाज चल रहा था। इसी दौरान पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर पीड़िता से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार