Love end - ममेरी बहन से शादी करना चाहता था युवक, इनकार करने पर मारी गोली, फिर खुद भी दी जान
Love end - तीन साल के प्रेम के बाद जब युवक ने शादी करने की जिद की तो प्रेमिका ने इनकार कर दिया, जिसके बाद प्रेमी ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिर भी खुद भी जान दे दी।

Arwal - शादी करने से इनकार करने पर युवक ने अपनी नाबालिग बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। जिसके बाद दोनों का शव युवती के घर की सीढ़ी पर मिला। लड़की का नाम गुड़िया है। उसकी उम्र 15 साल है। वो अरवल सिपाह गांव में रहती थी और 11वीं कक्षा की छात्रा थी। वहीं लड़के का नाम आशीष कुमार है, जो बाजितपुर थाना करपी गांव का था।
घटना पटना से सटे अरवल जिले की है। जहां बीते शुक्रवार को सदर थाना के खानगाह मोहल्ले में यह घटना हुई। यहां लड़की का घर है। वहीं युवक उससे मिलने के लिए आया हुआ था। लड़की नाबालिग बताई जा रही है जबकि प्रेमी बालिग है. लड़का करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का रहने वाला था।
शादी करने के लिए बना रहा था दबाव
लड़की की मां का आरोप है कि लड़का रिश्ते में उसका (लड़की का) फुफेरा भाई था। बताया गया कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं युवक शादी के लिए दबाव बना रहा था। इसी मकसद से शुक्रवार को वह घर आया और कमरे में लड़की से झगड़ा करने लगा। लड़की ने शादी से इनकार किया तो उसने पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को गोली से उड़ा लिया।
लड़के के खिलाफ थाने में हुई थी शिकायत
लड़की की मां का यह भी कहना है कि उन्होंने पूर्व में करपी थाने में लड़के की शिकायत की थी कि वह बेटी का मोबाइल हैक कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की, जिससे यह घटना हो गई।
युवक के परिवार का आरोप
वहीं लड़के के परिजनों ने इस आरोप को नकारते हुए दावा किया है कि लड़की के घरवालों ने ही दोनों की गोली मारकर हत्या की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
भाई बहन के रिश्ते को लेकर परिजनों को ऐतराज
वहीं घटना की जांच करक रहीएसडीपीओ कृति कमल ने बताया कि लड़का-लड़की में तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. रिश्ते में दोनों भाई-बहन लगते थे इसलिए परिजनों को इस रिश्ते से एतराज था। उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी गई थी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को लड़का लड़की के घर पहुंचा। इसके बाद उसने लड़की को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली. घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है. मामले की जांच की जा रही है।