Bihar police asi murder -गांव में पेड़ के पास मिला बिहार पुलिस के एएसआई का शव, कुछ दिनों पहले मिली थी प्रोन्नति, पत्नी ने बताया किसने की हत्या
Bihar police asi murder - बिहार पुलिस के एएसआई का शव उसके ही गांव में पेड़ के पास मिला। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया, पत्नी ने बताया कि उनके पति की हत्या किसने की, जानिए क्या है पूरा मामला

Saharsa - बिहार पुलिस के एएसआई की हत्या कर दी गई। बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में उसका शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया। जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृत एएसआई की पहचान सहरसा नगर निगम के वार्ड नंबर 5 शिवपुरी मोहल्ला निवासी पवन भगत के पुत्र अशोक कुमार भगत (35) के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी ने सगे भाइयों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक कीपत्नी ने पति के भाई पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना सदर थाना क्षेत्र के सुखासन गांव की है।घटना के संबंध में मृतक के भाइयों का कहना है कि सुखासन में संदिग्ध अवस्था में शव पड़ा हुआ मिलने की सूचना के बाद अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
सुबह जमीन को लेकर हुआ था झगड़ा
घटना की सूचना पर मृतक के सुसराल वाले भी पहुंचे, जिसके बाद मृतक के भाइयों एवं मृतक की पत्नी के भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। मृतक के पत्नी के भाइयों ने आरोप लगाया है कि बुधवार को जमीन बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार की शाम 5:00 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के सुखासन के समीप एक पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा है।
सगे भाइयों ने हत्या
सूचना के बाद उनका बड़ा भाई उमेश भगत उसे इलाज के लिए शहर के निजी क्लिनिक में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर लेकर चले आए। मृतक के पत्नी का आरोप है कि उनके सगे भाइयों ने मिलकर हत्या की है।
कुछ दिन पहले एएसआई में मिली थी प्रोन्नति
अशोक भगत चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। कुछ दिन पहले ही उसे बिहार पुलिस में ASI के पद पर प्रोन्नति हुआ था, जिसके बाद सुपौल जिले भीमनगर मे ट्रेनिंग चल रहा था। दो दिन पहले ही वह घर आया था।
सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह सामने आ सकेगी।