Bihar Crime News: नाबालिग को अगवा कर दरिंदगी, होटल में रेप और फिर लाइव वीडियो से ब्लैकमेल, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: एक नाबालिग छात्रा के अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म और फिर उस घिनौनी करतूत का लाइव वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रूह कांप उठती है।...

jamui Minor girl abducted raped in hotel room then blackmail
होटल में रेप और फिर लाइव वीडियो से ब्लैकमेल- फोटो : reporter

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। महिसौड़ी चौक से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण, उसके साथ दुष्कर्म और फिर उस घिनौनी करतूत का लाइव वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर रूह कांप उठती है।

जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल को पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ किताब खरीदने के लिए बाजार गई थी। मासूमियत से भरा वो दिन, किसी को क्या पता था कि दरिंदों की नजर उस पर गड़ी हुई है। महिसौड़ी चौक पर ही टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी मनीष कुमार (परिवर्तित नाम) अपने दो साथियों के साथ बाइक पर पहुंचा और पहले छोटी बहन को जबरन उठा लिया। इसके बाद बड़ी बहन को धमकी देकर उसी गाड़ी पर बैठा लिया गया।

फिर शुरू हुई इंसानियत को झकझोर देने वाली हैवानियत की कहानी। पीड़िता को लखीसराय के एक होटल में ले जाया गया, जहां उसे कमरे में बंद कर मनीष कुमार ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। पीड़िता की चीखें गूंजती रहीं, मगर दरिंदा अपनी हवस पूरी करता रहा। इस घिनौनी हरकत का न सिर्फ अंजाम दिया गया, बल्कि उसका लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया, जो बाद में वायरल कर देने की धमकी के साथ पीड़िता को डराने के लिए इस्तेमाल किया गया।

खौफ और बदनामी के डर से बच्ची ने यह बात अपने घरवालों से छुपाए रखी, लेकिन जब वही वीडियो वायरल हुआ तो पूरा परिवार सदमे में आ गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पहले भी छात्रा को परेशान और छेड़खानी करता था, जिसकी शिकायत उसके घरवालों तक पहुंचाई गई थी, लेकिन कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता के परिवार ने मंगलवार शाम महिला थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई और न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विध्वजीत दयाल ने कहा कि केस दर्ज कर लिया गया है, मेडिकल जांच कराई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी चल रही है। यह मामला सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के चेहरे पर लगा वह दाग है, जिसे धोना आसान नहीं होगा। सवाल यही है आखिर कब तक मासूम बेटियां इन दरिंदों की हवस का शिकार बनती रहेंग

सुमित सिंह की रिपोर्ट