मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर देर रात एक ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक कमलेश कुमार की मौत हो गई, जबकि सह चालक अमर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident- फोटो : news4nation

Bihar Road Accident :  पटना जिले के मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर देर रात सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में जान गंवाने वाले चालक की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, सह चालक अमर पटेल भी रीवा जिले के ही रहने वाले हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर देर रात एक ट्रक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक कमलेश कुमार की मौत हो गई, जबकि सह चालक अमर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल सह चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।