Bihar Crime: बिहार में धर्म परिवर्तन के खेल का खुलासा, राम भक्त बनकर हसरे आलम ने रचा फरेब! शादी के बाद निकला दरिंदा

Bihar Crime: सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भोली-भाली लड़कियों को पहले प्रेमजाल में फंसाया जाता है, फिर उनकी पहचान और आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता है।...

Motihari Fake Identity Love Trap Leads to Conversion Scam at
प्यार के नाम पर साजिश- फोटो : reporter

Bihar Crime: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल और आसपास के इलाकों में इन दिनों एक ऐसा साया मंडरा रहा है, जिसने सामाजिक ताने-बाने को हिला कर रख दिया है। आरोप है कि सोशल मीडिया को हथियार बनाकर भोली-भाली लड़कियों को पहले प्रेमजाल में फंसाया जाता है, फिर उनकी पहचान और आस्था के साथ खिलवाड़ किया जाता है। यह मामला केवल प्रेम का नहीं बल्कि एक सुनियोजित साजिश का रूप लेता नजर आ रहा है।

ताजा मामला रक्सौल और आदापुर क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां संगीता पासवान नाम की युवती को कथित रूप से हसरे आलम नाम के युवक ने अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में युवक ने खुद को राज बताकर हिंदू पहचान का ढोंग रचा और सोशल मीडिया पर धीरे-धीरे भरोसा जीत लिया।

आरोप है कि बाद में नेपाल के वीरगंज में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी भी रचाई गई। युवक ने माथे पर तिलक लगाकर खुद को राम भक्त बताया और पूरी तरह से एक अलग पहचान गढ़ दी। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट निकली बताया जा रहा है कि वह पहले से शादीशुदा था और अपनी असली पहचान छिपाकर पूरी कहानी को झूठ के सहारे खड़ा किया गया।

जब पीड़िता को सच्चाई का पता चला तो विरोध करने पर कथित रूप से उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से निकाल दिया गया। अपमान और धोखे की इस आग में झुलसी लड़की अंततः रेलवे स्टेशन पर भटकती मिली, जहां एक सामाजिक संस्था ने उसे सहारा दिया और उसकी आपबीती सुनी।

फिलहाल लड़की स्वच्छ संस्था की देखरेख में है और मामला चर्चा में है। यह प्रकरण एक बार फिर सवाल खड़ा कर रहा है कि क्या डिजिटल प्रेम के नाम पर चल रहा यह खेल वास्तव में सिर्फ रिश्ता है या फिर पहचान और आस्था को तोड़ने वाली कोई गहरी साजिश?

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार