Bihar Crime:शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर गया युवक, आशिक़ को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हो गया मोहब्बत का मर्डर

Bihar Crime: मोहब्बत, धोखे और खूनी वारदात की सनसनीखेज कहानी सामने आई है।...

Motihari Lover Beaten to Death After Girlfriend Call
मोहब्बत का मर्डर- फोटो : reporter

Bihar Crime: मोहब्बत, धोखे और खूनी वारदात की सनसनीखेज कहानी सामने आई है। गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी 24 वर्षीय बदल कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक को उसकी प्रेमिका ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था, जहां पहले से रची गई साज़िश के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

घटना महम्मदपुर थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक बदल कुमार का सोशल मीडिया के जरिए एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी और युवक अक्सर परिवार से छुपकर उससे मिलने जाया करता था। परिजनों का आरोप है कि शनिवार को प्रेमिका ने कॉल कर बदल को मिलने बुलाया, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची Bihar Police ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

मामले में पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या अचानक गुस्से में हुई या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी। उधर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार