मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ बड़ी सफलता, अफीम के साथ तीन अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार
मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डुमरिया घाट थाना पुलिस एसटीएफ के सहयोग से मादक पदार्थ के बिरुद्ध बड़ी करवाई की है।
Bihar News : मोतीहारी पुलिस और एसटीएफ की मादक पदार्थ तस्करी के बिरुद्ध बड़ी करवाई हुई है। पुलिस और एसटीएफ ने डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के NH 27 पर नर्सिंग बाबा मंदिर के पास से आर्टिगा गाड़ी से 10.54 किलो अफीम के साथ तीन अन्तर्राजिय तस्कर को गिरफ्तार किया । पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर द्वारा गोविन्दगंज थाना के सरेया गांव से पूर्व पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र चौधरी से मादक पदार्थ खरीदने की बात स्वीकार किया गया।
त्वरित करवाई करते हुए मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में सरेया गांव में पूर्व पंचायत समिति के घर छपेमारी कर गिरफ्तार किया गया। पूर्व पंचायत समिति के घर मील सुराग पर पुलिस ने सरेया पांडेय टोला में छापेमारी कर वार्ड 04 के महिला वार्ड सदस्य सहित चार महिलाओ को अफीम,चरस व गांजा के साथ गिरफ्तार किया। छापेमारी के नेतृत्व एसपी स्वर्ण प्रभात खुद कर रहे थे। पुलिस ने अन्तर्राजिय तस्कर सहित पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर डुमरिया घाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर करवाई में जुटी है।
मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डुमरिया घाट थाना पुलिस एसटीएफ के सहयोग से मादक पदार्थ के बिरुद्ध बड़ी करवाई की है। एसटीएफ सहयोग से डुमरियाघाट थाना अंतर्गत nh 27 हाईवे पर नरसिंह बाबा मंदिर के पास उजला रंग के एर्टिगा कार BR 01 FS 5368 में छुपा कर रखे गये 10.54 KG अफीम जैसा मादक पदार्थ के साथ साजन कुमार यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता कैलाश यादव,सा o - सिकीद थाना-चतरा, जिला-चतरा (झारखंड), मुन्ना कुमार यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता स्व० रामदेव महतो, सा० सिंघवारी वार्ड नo-4,थाना-चतरा, जिला-चतरा (झारखंड) तथा अनुज कुमार साव, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता होरिल साव, सा० हिरी बागीचा, थाना-मोहनपुर, जिला-गया को गिरफ्तार किया गया
इनके निशानदेही पर अफीम उपलब्ध कराने वाले जितेंद्र चौधरी पेo - स्वo चनर चौधरी सा o सरैया खास थाना गोविंदगंज जिला को भी गिरफ्तार किया गया है जो पूर्व पंचायत समिति सदस्य बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध डुमरियाघाट थाना कांड संख्या -188/26 दिनांक 12/06/26 धारा -8/17(c)/18(c)/23(c)/25/29 ndps act ke तहत कांड दर्ज किया जा रहा है।
हिमांशु की रिपोर्ट