Bihar Love Fraud: प्रेम में बिन ब्याही बनी मां, दिल्ली से बिहार तक चला प्रेम में हवस का खेल, बच्चा हुआ तो टूटा रिश्ता, अब इंसाफ के लिए पहुंची DIG दफ्तर

Bihar Love Fraud: एक युवती, जो कभी किसी के वादों पर यकीन कर बैठी थी, आज गोद में अपने एक महीने के दुधमुंहे बच्चे को लेकर इंसाफ की भीख मांग रही है।...

Muzaffarpur Lover Denies Marriage After Baby Woman Seeks Jus
प्यार बना फरेब, बच्चा हुआ तो टूटा रिश्ता- फोटो : reporter

Bihar Love Fraud: एक युवती, जो कभी किसी के वादों पर यकीन कर बैठी थी, आज गोद में अपने एक महीने के दुधमुंहे बच्चे को लेकर इंसाफ की भीख मांग रही है।मुजफ्फरपुर की गलियों में एक बार फिर मोहब्बत के नाम पर खेला गया वहशी खेल उजागर हुआ है, जहां इश्क नहीं बल्कि धोखे की सियासत ने एक मासूम जिंदगी को सड़क पर ला खड़ा किया। 

कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती, मगर हकीकत का रंग बेहद स्याह है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले दोस्ती का नकाब ओढ़ा, फिर धीरे-धीरे उसे इश्क में बदल दिया। वादों की मिठास इतनी गहरी थी कि युवती ने सब कुछ छोड़कर उस रिश्ते पर भरोसा कर लिया। फिर उसे दिल्ली ले जाया गया, जहां शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण किया जाता रहा।

करीब दो साल तक चले इस रिश्ते के बाद जब युवती गर्भवती हुई, तो वही आशिक अचानक कलयुगी वकील बन गया और बोला बच्चा होने के बाद शादी कर लेंगे। मगर बच्चे के जन्म के बाद कहानी ने ऐसा करवट लिया कि इंसानियत भी शर्मसार हो गई। प्रेमी ने साफ शब्दों में रिश्ता तोड़ दिया और जाति का बहाना बनाकर पीड़िता को अपनाने से इंकार कर दिया।

यह वही मोड़ था जहां मोहब्बत का नकाब उतर गया और असली चेहरा सामने आ गया एक ऐसा चेहरा जो जिम्मेदारी से भाग रहा था। पीड़िता जब न्याय की उम्मीद में हथौड़ी थाना पहुंची तो आरोप है कि वहां से भी उसे निराशा ही हाथ लगी।

थकी-हारी, बेबस महिला आखिरकार अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर तिरहुत रेंज के DIG कार्यालय पहुंच गई, जहां उसकी आंखों से बहते आंसू इंसाफ की मांग कर रहे थे। वह आज भी चाहती है कि उसका परिवार टूटे नहीं, उसका बच्चा समाज में बिना कलंक के जी सके। यह पूरा मामला सिर्फ एक धोखे की कहानी नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है जहां रिश्ते वादों पर टिके होते हैं लेकिन जिम्मेदारी आते ही बिखर जाते हैं।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा