Bihar Crime: पति की भाभी से अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, जबरन जहर पिला कर उतारा मौत के घाट , ससुराल वालों की बेरहम साजिश जान कर कांप जाएंगे आप
मात्र 19 साल की नवविवाहिता रिंकी कुमारी को उसके पति सोनेलाल कुमार की भाभी से चल रहे अवैध संबंध का विरोध करने की खौफनाक सजा मिली।..
Bihar Crime: नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र के चेरन गांव में एक दिल दहला देने वाला खूनी हत्याकांड सामने आया है। मात्र 19 साल की नवविवाहिता रिंकी कुमारी को उसके पति सोनेलाल कुमार की भाभी से चल रहे अवैध संबंध का विरोध करने की बेरहम सजा मिली। ससुराल पक्ष ने ठंडे दिल से साजिश रचकर उसे जबरन जहर पिला दिया। इलाज के दौरान पटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह पूर्व नियोजित था, जिसमें पूरे घर ने मिलकर बेगुनाह बहू को रास्ते से हटा दिया।
गुरुवार की रात जब रिंकी की सांसें थरथरा रही थीं, तभी उसके बहनोई को सूचना मिली कि रिंकी ने जहर खा लिया। परिजन दौड़े-दौड़े ससुराल पहुंचे तो देखा, बहू की हालत बेहद नाजुक थी। सांसें चल रही थीं लेकिन चेहरा पीला पड़ चुका था। आनन-फानन में उसे बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पटना पहुंचते-पहुंचते रिंकी के प्राण पखेरु हो गए।
परिजनों ने पुलिस को जो बयान दिया, वह सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। रिंकी को शादी के बाद पता चला कि उसका शौहर सोनेलाल अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए हुए है। जब उसने इस गुनाह की खिलाफत की और घर में तूफान खड़ा कर दिया तो ससुराल वालों की नजरें उस पर टिक गईं। ये बहू हमारे घर का नाम खराब कर रही है इसी नाराजगी में उन्होंने ठंडे दिमाग से प्लान बनाया। रिंकी को जबरन जहर पिला दिया गया। परिजनों का कहना है कि यह कोई सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है।हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने कहा कि परिजनों के आरोपों की पूरी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
यह घटना बिहार के ग्रामीण इलाकों में औरतों पर हो रहे जुल्म की नई मिसाल बन गई है। नवविवाहिता रिंकी सिर्फ अपनी इज्जत और घर की खुशहाली बचाना चाहती थी, लेकिन ससुराल की काली साजिश ने उसे जिंदगी से ही छीन लिया। अब देखना यह है कि पुलिस इस खूनी साजिश को किस हद तक उजागर करती है और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजती है या फिर मामला फिर दबा दिया जाएगा।
रिपोर्ट- राज पाण्डेय