Lover Kidnapped:इश्क में साजिश, भतीजी के मुहब्बत से नाराज चाचा ने जो किया, वो रूह कंपा देने वाला है, जानें पूरी कहानी

Lover Kidnapped: प्रेम संबंध से नाराज चाचा ने अपने बॉडीगार्ड और गुर्गों की मदद से प्रेमी को राजगीर बुलवाया और...

Lover Kidnapped
इश्क में साजिश- फोटो : Reporter

Lover Kidnapped:नालंदा जिले के राजगीर क्षेत्र में मंगलवार को एक रसूखदार बिल्डर द्वारा अपनी भतीजी के प्रेमी और उसके दोस्त के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रेम संबंध से नाराज़ चाचा ने अपने बॉडीगार्ड और गुर्गों की मदद से प्रेमी को राजगीर बुलवाकर अगवा किया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से दोनों युवकों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

पीड़ित युवक की पहचान विसु कुमार (20), पिता विजय चौधरी, निवासी रामनगर कुदवनचक, जहानाबाद तथा उसके मित्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है। विसु का पटना के एक प्रतिष्ठित बिल्डर अमित सिंह की भतीजी से प्रेम संबंध था। यह संबंध बिल्डर को नागवार गुजरा, और उसने अपनी भतीजी पर दबाव बनाकर विसु को राजगीर बुलवाया।

जैसे ही विसु और नीतीश युवती से मिलने राजगीर पहुंचे, बिल्डर और उसके गुर्गों ने छबिलापुर रोड स्थित होटल ग्लोरी ग्रैंड के पास दोनों को जबरन एक लग्जरी वाहन में अगवा कर लिया और बंधक बना लिया।

Nsmch

स्थानीय लोगों ने जब युवकों को जबरन ले जाते देखा तो उन्होंने तत्काल राजगीर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को मुक्त कराया। इस दौरान विसु के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके कान से खून बह रहा था। पीड़ित की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।फरार आरोपियों को पुलिस ने मेयार मोड़ के पास से एर्टिगा वाहन में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में अमित सिंह (बिल्डर, हरिदासपुर, पटना),भरत कुमार (पड़ौरा, आरा),हरे राम सिंह (चकरही, आरा),

आदित्य कुमार (मच्छरहट्टा, पटना),पियुष कुमार (पादरी की हवेली, पटना),रौशन कुमार (अरियाना, नगरनौसा),अमर कुमार (बाघा टिला, पटना),आशीष कुमार और अमन कुमार (पादरी की हवेली, पटना) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 लग्जरी गाड़ियां, 12 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त रस्सी जब्त की है। खुदागंज थाने में आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की सजगता से एक बड़ी वारदात होने से टल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों युवकों को सकुशल मुक्त कर लिया और आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय

Editor's Picks