Bihar Crime: हुस्न का जाल, प्यार का धोखा… फिर किडनैपिंग! युवती के कारनामों को जान कर चौंक जाएंगे आप
Bihar Crime:पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है, जो अपने हुस्न और झूठे इश्क के जाल में युवाओं को फंसाकर उनका अपहरण करवाती थी और फिर मोटी फिरौती वसूलती थी।...
Bihar Crime: बिहार से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया के जरिए फैल रहे हनीट्रैप के खतरनाक चेहरे को बेनकाब कर दिया है। नालंदा की पावापुरी पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है, जो अपने हुस्न और झूठे इश्क के जाल में युवाओं को फंसाकर उनका अपहरण करवाती थी और फिर मोटी फिरौती वसूलती थी।
पूरा मामला शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव के युवक विक्रम कुमार के अपहरण से जुड़ा है। आरोपी युवती की पहचान संध्या कुमारी के रूप में हुई है, जो चोरसुआ गांव की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में उसने जो खुलासा किया, वह बेहद चौंकाने वाला है।
संध्या ने कबूल किया कि उसने सोशल मीडिया के जरिए पहले युवक से दोस्ती की, फिर प्यार का नाटक कर उसे अपने झांसे में ले लिया। जब युवक पूरी तरह भरोसे में आ गया, तो उसे बहाने से पावापुरी बुलाया गया, जहां पहले से घात लगाए उसके साथी बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया।
इसके बाद गैंग ने युवक के परिवार से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। लगातार फोन आने पर घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत कार्रवाई शुरू की और लोकेशन ट्रेस कर पावापुरी फ्लाईओवर के पास से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया।
हालांकि, वारदात को अंजाम देने वाले अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस गैंग का मास्टरमाइंड युवती का कथित बॉयफ्रेंड राजा गोप है, जो मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव का रहने वाला है। उसके साथ सोनू उर्फ नट्टू समेत अन्य साथी इस गिरोह में शामिल ह
इस पूरे ऑपरेशन को राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, जिन्होंने बताया कि पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर युवक को बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह मामला साफ तौर पर चेतावनी देता है कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती कभी-कभी खतरनाक साजिश का हिस्सा भी हो सकती है