Bihar Sex racket busted:हर रात बदलता था ग्राहक, अंडरवर्ल्ड स्टाइल में चल रहा था गंदे काम का काला कारोबार, 3 खूंखार औरत समेत 5 हुस्न के सौदागर गिरफ्तार, कहानी पढ़कर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Bihar Sex racket busted: पीड़ित किशोरी फूट-फूट कर रो पड़ी और अपनी जो दास्तान-ए-दर्द सुनाई, उसे सुनकर पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए।८ दरिंदे उसके जिस्म को नोच चुके थे और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध कायम किया गया था। ...

Nalanda Underworld Style Illegal Racket Busted 5 Arrested 3
अंडरवर्ल्ड स्टाइल में चल रहा था गंदे काम का काला कारोबार- फोटो : reporter

Bihar Sex racket busted: बिहार में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक रूह कंपा देने वाली दास्तान सामने आई है। नालंदा के लहेरी थाना पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग के एक ऐसे खूंखार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जो भोली-भाली नाबालिग लड़कियों को अगवा कर उन्हें देह व्यापार के काले दलदल में धकेल देता था। पुलिस ने नालंदा कॉलोनी में अचानक धावा बोलकर पिछले 6 मई से लापता एक मासूम नाबालिग को इन दरिंदों के चंगुल से सकुशल आजाद करा लिया है।इस रोंगटे खड़े कर देने वाले जुर्म में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ३ गुनाहगार महिला समेत कुल ५ आरोपियों को बेड़ियों में जकड़ लिया है।

हर रात बदलता था ग्राहक, गाड़ियों में होता था सौदा

पुलिस की कस्टडी में आते ही पीड़ित किशोरी फूट-फूट कर रो पड़ी और अपनी जो दास्तान-ए-दर्द सुनाई, उसे सुनकर पुलिस अफसरों के भी रोंगटे खड़े हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे बंधक बनाकर रखा गया था। हुस्न के बाजार के ये दलाल उसे लक्जरी गाड़ियों में लादकर अलग-अलग ग्राहकों के पास भेजते थे। पीड़ित के मुताबिक, अब तक ८ दरिंदे उसके जिस्म को नोच चुके थे और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध कायम किया गया था। हर दिन उसे एक नए नर्क में धकेला जाता था।

प्यार का ढोंग और फिर जिस्म का सौदा

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने इस पूरे अंतर-जिला सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए बताया कि इस घिनौने धंधे का मुख्य सरगना छोटी पहाड़ी का रहने वाला राजा कुमार है। राजा का काम करने का तरीका बेहद शातिराना था। वह गरीब, बेबस और भोली-भाली लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। पहले वह उन्हें पैसों की चमक  दिखाता, फिर मोहब्बत का ढोंग रचाकर उन्हें अपनी मोहपाश में फंसा लेता था। जैसे ही लड़की उसके चंगुल में आती, वह उसे गिरोह की लेडी विलेन्स  के हवाले कर देता था।

गिरोह की लेडी डॉन: जेलयाता मुजरिम और दलालों की तिकड़ी

इस काले धंधे को ऑपरेट करने वाली महिलाओं की पहचान मोगल कुंआ हबीबपुरा की किरण उर्फ बॉबी, पलामू (झारखंड) की लक्ष्मी देवी (हाल मुकाम: गढ़पर मोहल्ला) और पटना के बाढ़ की रहने वाली रेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी रेखा देवी पुरानी पापी (हिस्ट्रीशीटर) है, जो पहले भी मानव तस्करी और जिस्मफरोशी के संगीन जुर्म में जेल की हवा खा चुकी है।

ये औरतें ग्राहकों की फरमाइश के मुताबिक लड़कियों को गाड़ियों से सप्लाई करती थीं और बदले में मोटी रकम वसूलती थीं। पुलिस ने इस मामले में छोटी पहाड़ी के एक और शातिर गुर्गे विद्या उर्फ विनय कुमार को भी सलाखों के पीछे भेज दिया है।

CCTV फुटेज से खुला राज, शौकीन हुए अंडरग्राउंड

इस पूरे काले साम्राज्य का अंत तब हुआ जब पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर  दर्ज होने के बाद इलाके के CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में कुछ संदिग्ध गाड़ियां और चेहरे नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने कड़ियां जोड़ते हुए इस गैंग को नेस्तनाबूद कर दिया।

इस बड़ी 'कार्रवाई' के बाद शहर के कई रईसजादे और शौकीन ग्राहक खौफ के मारे अंडरग्राउंडहो गए हैं। कइयों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए हैं। पुलिस अब इन सफेदपोश खरीदारों की कुंडली खंगाल रही है, ताकि उन्हें भी नर्क के रास्ते जेल भेजा जा सके।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय