Bihar Crime: ननिहाल में बिछा मौत का जाल! ब्रह्मभोज में आया युवक बना निशाना, प्रेम प्रसंग और पुरानी रंजिश के एंगल पर पुलिस की तफ्तीश तेज

Bihar Crime:खून से लथपथ हालत में मिले युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी की जंग हार गया।...

Nalanda Youth Visiting Maternal Home Beaten to Death
प्रेम प्रसंग और रंजिश में हत्या- फोटो : reporter

Bihar Crime: ब्रह्मभोज में शामिल होने आए 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में मिले युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी की जंग हारने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ननिहाल में ब्रह्मभोज में शामिल होने आए 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ हालत में मिले युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन जिंदगी की जंग हारने के बाद उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है।

मृतक भगवान कुमार, पटना जिले के डुमरिया गांव का रहने वाला था और कुछ दिन पहले ही दिल्ली से अपने ननिहाल बड़ी घरयारी गांव पहुंचा था। सोमवार की रात ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान वह अपने एक मित्र के साथ गांव के बाहर खेत की ओर गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। आरोप है कि लाठी-डंडे, लोहे की रॉड, ईंट-पत्थर और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। हमले की बर्बरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। परिजनों का आरोप है कि यह कोई अचानक हुई मारपीट नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दी गई हत्या है। मृतक के भाई के मुताबिक कुछ महीने पहले गांव की दो युवतियों के घर छोड़कर जाने की घटना हुई थी। उस मामले में कुछ लोग भगवान कुमार को जिम्मेदार मानते थे और उसी रंजिश को लेकर उसे निशाना बनाया गया।

उधर पुलिस भी इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग और पुरानी अदावत से जोड़कर देख रही है। सरमेरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण सन्नाटा पसरा है। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय