Bihar Love Affair:शादी का झांसा देकर यौन शोषण,पंचायत में सुलह की कोशिश फेल, भड़की हिंसा

Bihar Love Affair: बिहार में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में अचानक हिंसा भड़क उठी। ....

Nawada Love Affair Dispute Turns Violent Panchayat Clash
प्रेम-प्रसंग में बवाल- फोटो : reporter

Bihar Love Affair: बिहार में प्रेम-प्रसंग से जुड़े विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में अचानक हिंसा भड़क उठी। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर गांव में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा मामला उस समय गंभीर रूप ले गया जब विवाद सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में अचानक हिंसा भड़क उठी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पंचायत बेनतीजा रह गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

पीड़िता युवती ने आरोप लगाया है कि आकाश दीप उर्फ टुनटुन साव ने शादी का झांसा देकर पिछले लगभग पांच वर्षों तक उसका यौन शोषण किया। आरोप के अनुसार युवक उसे दिल्ली भी ले गया, जहां करीब दो महीने तक उसे साथ रखा गया। इसके बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे ब्लैकमेल किया गया और उसके तीन अन्य रिश्तों को भी तोड़ दिया गया।

मामले को सुलझाने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन आरोपी पंचायत में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी अनुपस्थिति में उसका भाई पहुंचा और वहां गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और मारपीट शुरू हो गई, जिससे माहौल बिगड़ गया और पंचायत बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई।

घटना के बाद पीड़िता ने रजौली थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के अनुसार पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और आरोपों की सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

रंजीत कुमार के अनुसार पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।यह मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां प्रेम-प्रसंग से शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आपराधिक आरोपों और सामाजिक तनाव में बदल गया है।

रिपोर्ट- अमन कुमार