पटना में साइबर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 अपराधी गिरफ्तार, एटीएम कार्ड, पासबुक सहित कई सामग्री जब्त
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया जाता था।
Bihar News : पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर अपराध से जुड़े एक गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी को स्कॉर्पियो वाहन से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई महत्वपूर्ण सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि साइबर अपराध से जुड़े कुछ लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और उसमें सवार सात संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच के बाद सभी को साइबर अपराध से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस बरामद सामान की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इनका इस्तेमाल किन-किन साइबर अपराधों में किया जाता था।
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान गिरोह के नेटवर्क, इसके सदस्यों और साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी और बरामदगी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गिरफ्तार आरोपियों का किसी बड़े साइबर गिरोह से संबंध है या नहीं।
अनिल के रिपोर्ट