Patna Crime: गोलियों की गूंज से दहला पटना, अपराधियों ने युवक को मारी गोली, पीछा करने पर ग्रामीणों पर भी फायरिंग

Patna Crime: पटना में फिर बदमाशों ने आतंक मचाया है। ...

Patna Shaken by Gunfire Youth Shot Villagers Fired Upon
पटना में धांय धांय- फोटो : reporter

Patna Crime: पटना में फिर बदमाशों ने आतंक मचाया है। अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है।पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां डुमरी के पास तीन युवकों के आपसी विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में एक युवक को गोली मार दी गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए पहले फतुहा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, तीन युवक पटना से एक कार में सवार होकर डुमरी पहुंचे थे। जिस गाड़ी से वे आए थे, उस पर भारत सरकार और GST लिखा हुआ बताया जा रहा है, जिससे मामला और भी संदिग्ध नजर आ रहा है। डुमरी संपर्क पथ के पास किसी बात को लेकर तीनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।

इसी दौरान दो युवकों ने मिलकर बिट्टू नामक युवक पर गोली चला दी। गोली उसके कमर के हिस्से में लगी, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान पटना के कोरजी निवासी बिट्टू के रूप में की जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेराबंदी कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कार को बरामद कर लिया है और एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

मौके से तीन जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है, जो वारदात की गंभीरता को बयां करता है। बताया जा रहा है कि जब आरोपी भाग रहे थे, तो स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया, इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, हालांकि किसी को गोली नहीं लगी और एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल फतुहा डीएसपी और पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार