Patna Crime:बाढ़ में खूनी रंजिश की फिर गूंज, युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा, मौके से मिले 2 खोखे, फायरिंग की आशंका से सनसनी

Patna Crime:बाढ़ में पुरानी अदावत एक बार फिर हिंसक वारदात में तब्दील हो गई। निजी कार्यक्रम में जा रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और मुक्कों से इस कदर पीटा गया कि ...

Barh Firing
बाढ़ में खूनी रंजिश की फिर गूंज- फोटो : reporter

Patna Crime: राजधानी पटना से सटे बाढ़ थाना क्षेत्र के जलगोविंद गांव में पुरानी अदावत एक बार फिर हिंसक वारदात में तब्दील हो गई। निजी कार्यक्रम में जा रहे एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और मुक्कों से इस कदर पीटा गया कि वह अधमरी हालत में सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो हमलावर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया

घटना की सूचना बाढ़ थाने की पुलिस मिली,पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी, मारपीट का आरोप जिसपर लगा उनके यहां जब पुलिस पहुंची तो घर के दरवाजे पर 2 संदिग्ध खोखा बरामद किया गया और दरवाजे पर दर्जनों ईंट पत्थर पाया गया।

घायल सौरभ के नाना ने बताया कि मेरे बड़े भाई को कुछ माह पहले हत्या किया गया था हत्या के सभी आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है जिसके कारण हमारे सभी परिवार पर जानलेवा हमला किया गया है मेरा नाती अभी जिंदगी और मौत से खेल रहा है।  मेरे तरफ से अभी गवाही अभी नहीं हुआ है और मेरे परिवार को सुरक्षा नहीं दिया गया है, और एक चौकीदार को तैनाती भी किया गया तो उसको भी रविवार को वापस ले लिया गया, जिसके कारण हमारे परिवार सदमे के माहौल मे है मेरे परिवार के साथ कभी भी कुछ हो सकता है हमको यहां के पुलिस के कार्यशैली पर भरोसा नहीं है।

उधर, बाढ़ थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घायल का इलाज जारी है और आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर तफ्तीश कर रही है। दूसरी बार जांच के दौरान दो खोखे बरामद हुए हैं। अब यह जांच की जा रही है कि खोखे किसने और किन परिस्थितियों में वहां फेंके या क्या वास्तव में फायरिंग हुई थी। पुलिस पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए साक्ष्य जुटाने और संबंधित लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

रविशंकर कुमार की रिपोर्ट