पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, बगहा में इसलिए बीच सड़क पर मारी ताबड़तोड़ गोलियां, एक गिरफ्तार

बगहा में हुए पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 48 घंटे में पूरे मामले का उद्भेदन कर दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 Puttu Mishra murder case in Bagaha
Puttu Mishra murder case in Bagaha - फोटो : news4nation

Bihar News : बगहा के रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक हुई पुट्टू मिश्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. SP निर्मला कुमारी ने बुधवार को बताया कि हत्या के पीछे जमीन विवाद का कारण था. इसमें पुरानी रंजिश हत्या की वजह बनी और घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. 


दरअसल, रामनगर थाना क्षेत्र के फूलकौल गांव स्थित चौक पर सोमवार की देर शाम चाय पीने के दौरान मटियरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी 50 वर्षीय संजीव कुमार मिश्रा उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मिश्रा का भी अपराधिक इतिहास रहा है. वह सात साल पहले फखरुद्दीन खान हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था. फिलहाल बेल पर बाहर था. पुट्टू मिश्रा आपराधिक प्रवृत्ति का था जिस पर हत्या, रंगदारी, अपहरण समेत कई मामले दर्ज रहे हैं. 


बताया जा रहा है कि घटना के समय पुट्टू मिश्रा जमीन विवाद सुलझाने के लिए वहां पहुंचा था. तभी तीन बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे, और सीधे पुट्टू मिश्रा को निशाना बना लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए.