नाबालिगों और महिलाओं के साथ गंदा काम का खुलासा, जदयू नेता का काला खेल उजागर, 7 लड़कियाँ बरामद

Bihar Crime: जदयू से जुड़ा बताया जा रहा स्थानीय नेता ओवैसी उर्फ़ चुन्ना मियां के ईंट-भट्ठे पर जो कुछ चलता था, वह किसी खौफनाक जुर्म की कहानी से कम नहीं।

Sahrsa JDU Leader Exposed
जदयू नेता का गंदा काम!- फोटो : social Media

Bihar Crime:  बिहार के सहरसा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। जदयू से जुड़ा बताया जा रहा स्थानीय नेता ओवैसी करणी उर्फ़ चुन्ना मियां के ईंट-भट्ठे पर जो कुछ चलता था, वह किसी खौफनाक जुर्म की कहानी से कम नहीं।

पुलिस की रेस्क्यू टीम ने भट्ठे से सात नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है, जिनके साथ कथित तौर पर ज़बरदस्ती, शोषण और अमानवीय व्यवहार किया जाता था। परिजनों और मजदूरों के मुताबिक, लड़कियों को अश्लील गानों पर नचाने के लिए मजबूर किया जाता था। विरोध करने पर उन्हें करंट का झटका दिया जाता, मारपीट की जाती और खामोशी थोप दी जाती।

आरोप है कि आरोपी और उसका मुंशी नाबालिगों को बंदूक की नोक पर डराकर रात के अंधेरे में दूसरी जगह ले जाते और उनके साथ गलत हरकतें करते। महिलाओं के साथ भी छेड़खानी आम बात थी। इलाके में ऐसा खौफ था कि कोई जुबान खोलने की हिम्मत नहीं करता था।

मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब एक महिला मजदूर ने विरोध किया तो उस पर गोली चला दी गई। घायल महिला के बयान के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो मजदूरों ने डर के साये से निकलकर सच उगलना शुरू किया। भट्ठे पर बने कमरों की दीवारों पर फायरिंग के निशान इस खौफनाक कहानी की गवाही दे रहे थे।

जांच के दौरान एक वायरल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी आराम से बैठकर एक लड़की का डांस देखता नजर आ रहा है जैसे ये सब उसके लिए रोज़मर्रा का खेल हो।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चुन्ना मुखिया और उसके मुंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर POCSO और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही 33 आपराधिक मामले दर्ज हैं यानी जुर्म उसकी पुरानी आदत रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुटी है। सवाल बड़ा है क्या ये सिर्फ एक शख्स की करतूत थी, या इसके पीछे और भी चेहरे छिपे हैं?