Bihar Crime: रास्ता को लेकर हुए विवाद में जमकर चली लाठी, 10 लोग घायल
Bihar Crime:रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। ....

रास्ता को लेकर हुए विवाद में जमकर चली लाठी- फोटो : reporter
Bihar Crime: सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के केनार कला गांव में रास्ते को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक महिला सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है।
केनार कला गांव में एक निजी जमीन में रास्ता को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में यह मारपीट हुई है। मारपीट में एक पक्ष में जहां अक्षय कुमार सिंह, रामदयाल सिंह, उमेश कुमार तथा शांति देवी घायल है।
वहीं दूसरे पक्ष से हैदर अंसारी, अनीस अंसारी, परवेज अंसारी, इम्तियाज अंसारी, इदरीश तथा एक अन्य व्यक्ति को चोट लगी है । सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों पक्ष में इसकी शिकायत पुलिस से की है।
रिपोर्ट- रंजन कुमार