Illegal Bangladeshi: 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, जनवरी से अब तक गिरफ्तार हुए 589 अवैध घुसपैठिए

भारत में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है और सात बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किये गए हैं. वहीं जनवरी से अब तक 589 अवैध घुसपैठिए पकड़ाए हैं.

Illegal Bangladeshi
Illegal Bangladeshi- फोटो : news4nation

Illegal Bangladeshi: अवैध रूप से भारत में रह रहे 7 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो असम के रास्ते देश में प्रवेश किये थे. अधिकारिक रूप से शनिवार को बताया गया कि पुलिस ने मुंबई और पुणे के विभिन्न इलाकों से अवैध रूप से देश में रहने के आरोप में सात बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जिनमें छह महिलाएं हैं।


अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में एमआईडीसी पुलिस की एक टीम ने बायजीद खान (24) को गिरफ्तार किया था, जो असम के गुवाहाटी से भारत में घुसा था और पालघर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि खान, जो अंधेरी के पश्चिमी उपनगर में कार्यरत था, ने पुलिस को बताया कि उसने पुणे और मुंबई में छह बांग्लादेशी महिलाओं के लिए आवास और रोजगार की व्यवस्था की थी।


सूचना के आधार पर पुलिस ने पुणे से पांच और मुंबई से एक महिला को पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पुणे में महिलाओं को फ्लैट किराए पर देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिलाएं ब्यूटी पार्लर में काम करती थीं और उनमें से कुछ नौकरानी के तौर पर काम करती थीं। आरोपी व्यक्तियों ने बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से संपर्क करने के लिए प्रतिबंधित एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया। 


आरोपियों के पहचान बयाजिद शेख (24), नसरीन बेगम (38), रोजिना अख्तर (39), काकोली अख्तर (25), रोमा बेगम (31), पाखी हुसैन (25) और कोहिनूर अख्तर (26) को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार शेख बांग्लादेशी महिलाओं को उचित कानूनी दस्तावेजों के बिना भारत के विभिन्न शहरों में भेजने के लिए जिम्मेदार था। 


उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी से अब तक बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ 373 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें 589 गिरफ्तार, 532 निर्वासित और 237 दोषी पाए गए हैं।