Bihar Police Encounter: सीवान में 15 दिन में दूसरी बार पुलिस एनकाउंटर, आधी रात धांय-धांय, पुलिस ने एक बदमाश मौके पर मारी गोली, ज्वेलरी लूटकांड का है आरोपी

Bihar Police Encounter: हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के महज 15 दिन बाद पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए सोना दुकान लूटकांड के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी।...

Siwan Police Shoots Jewelry Robbery Accused in Encounter
सीवान में बड़ा एनकाउंटर- फोटो : social Media

Bihar Police Encounter:बिहार के सीवान जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की एक बड़ी घटना सामने आई है। मैरवा थाना क्षेत्र के बेदौली मोड़ के पास नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन अपराधियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सीवान जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। चर्चित हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव के एनकाउंटर के महज 15 दिन बाद पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन लंगड़ा के तहत जामापुर सोना दुकान लूटकांड के आरोपी को मुठभेड़ में गोली मार दी। सोमवार की अहले सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घायल आरोपी की पहचान अंकित कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अंकित 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित आभूषण दुकान में हुई बड़ी लूटकांड की वारदात में शामिल था। इस दौरान बदमाशों ने दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ली थी।

बता दें मैरवा थाना क्षेत्र के बेदौली मोड़ के पास नियमित जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक बाइक पर सवार संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन अपराधियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान अंकित सिंह के रूप में की गई है, जो जीरादेई थाना क्षेत्र में स्थित ओम साईं सोना-चांदी दुकान लूटकांड का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई पूरी तरह से आत्मरक्षा और अपराधियों को काबू में लेने के उद्देश्य से की गई थी। मुठभेड़ के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घायल अपराधी को तुरंत सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आरोपी हाल के दिनों में हुए एक बड़े लूटकांड में वांछित था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में पुलिस की सक्रियता और बढ़ा दी गई है तथा अन्य फरार साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

 कुछ दिन पहले भी सीवान जिले में एक अन्य कुख्यात अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जिससे साफ संकेत मिलता है कि बिहार पुलिस अब अपराध के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है।लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को पूरी तरह नियंत्रण में रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कुलदीप भारद्वाज की  रिपोर्ट