Crime News: BPO सेंटर में यौन शोषण का बड़ा स्कैंडल उजागर, हाउसकीपिंग बनकर पहुंची पुलिस,एक महीने की गुप्त जांच के बाद गंदी हरकतों का हो गया भंडाफोड़, मैनेजर निदा खान गिरफ्तार
Crime News: कॉर्पोरेट दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां BPO सेंटर में कथित तौर पर कार्यस्थल पर उत्पीड़न और यौन शोषण का बड़ा स्कैंडल उजागर हुआ है।...
Crime News: कॉर्पोरेट दुनिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां BPO सेंटर में कथित तौर पर कार्यस्थल पर उत्पीड़न और यौन शोषण का बड़ा स्कैंडल उजागर हुआ है। इस मामले में Consultancy Services (TCS) के नासिक स्थित HR मैनेजर निदा खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूरे कॉर्पोरेट सेक्टर में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से कर्मचारियों की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन मामला दबा दिया जाता था। आरोप है कि HR मैनेजर की भूमिका सिस्टम का हिस्सा बनकर पीड़ितों की आवाज दबाने की थी। मामला तब तूल पकड़ गया जब पुलिस ने अंडरकवर ऑपरेशन चलाया और सच्चाई की परतें एक-एक कर खुलने लगीं।पहली एफआईआर दर्ज हुई, जिसमें दानिश शेख पर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा। इसके बाद जांच आगे बढ़ी और कई और महिलाएं सामने आईं। 26 मार्च से 3 अप्रैल के बीच कुल 9 एफआईआर दर्ज की गईं। इनमें रेप, यौन उत्पीड़न, पीछा करना और धार्मिक दबाव जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कई मामलों में महिलाओं ने आरोप लगाया कि अगर वे विरोध करती थीं, तो उन पर काम का दबाव बढ़ा दिया जाता था।शिकायतों की जानकारी एचआर तक पहुंच रही थी। निदा खान की कॉल डिटेल्स में भी आरोपियों से कई बार बातचीत सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, BPO में काम करने वाली कई महिला कर्मचारियों ने मानसिक उत्पीड़न, दबाव और आपत्तिजनक व्यवहार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर नौकरी जाने का डर दिखाया जाता था, जिससे पीड़ित चुप रहने को मजबूर हो जाती थीं।
पुलिस की अंडरकवर टीम ने जब अंदरूनी हालात का जायजा लिया, तो कार्यस्थल का माहौल बेहद संदिग्ध और असुरक्षित पाया गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए HR मैनेजर निदा खान को हिरासत में लिया गया और पूछताछ शुरू की गई।
यह मामला अब BPO स्कैंडल के रूप में तूल पकड़ चुका है, जिसमें कंपनी की आंतरिक नीतियों और कार्यस्थल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, Consultancy Services की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या इसमें और भी लोग शामिल हैं। इस घटना ने कॉर्पोरेट जगत में कार्यस्थल सुरक्षा और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ी बहस छेड़ दी है।