फांसी के फंदे से झूलती मिली नाबालिग की लाश, परिजन दुष्कर्म के बाद हत्या तो पुलिस सुसाइड की कर रही बात

फांसी के फंदे से झूलती मिली नाबालिग की लाश, परिजन दुष्कर्म क

Muzaffarpur : जिले के सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों की नजर पेड़ में लगे फंदे से झूलते हुए एक नाबालिग बच्ची की लाश पर पड़ी। लाश मिलने की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। वही मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया और घटनास्थल से तमाम साक्ष्य को एकत्रित किया। 


घटना को लेकर परिजनों का साफ तौर पर आरोप है कि नाबालिक के साथ पहले दुष्कर्म हुआ है और फिर उसकी हत्या कर पेड़ में लगे फंदे से लटका दिया गया है। हालांकि दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का है। 


मामले को लेकर डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि गुरुवार को सरैया थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक बच्ची का शव बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मामले की जांच की गई ।है वही एफएसएल की टीम को मौके पर बुला कर साक्ष्य को एकत्रित किया गया है। प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।