ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में चमका बिहार: आईसीसी ग्लोबल बिजनेस समिट में टाइटल पार्टनर के रूप में बिहार की सहभागिता

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में चमका बिहार: आईसीसी ग्लोबल बिजनेस
ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में चमका बिहार- फोटो : धीरज सिंह

Delhi : आईसीसी ग्लोबल बिजनेस समिट–एडिशन 2 के टाइटल पार्टनर के रूप में बिहार अपनी बढ़ती औद्योगिक क्षमता, निवेश के अवसरों और निवेश-अनुकूल कारोबारी वातावरण को प्रमुखता से प्रस्तुत कर रहा है। समिट में आयोजित विशेष बिहार स्टेट सेशन को उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, रेजिडेंट कमिश्नर मनोज कुमार सिंह तथा निदेशक MSME अमन समीर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे 


उद्योग जगत के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) संवाद और महत्वपूर्ण एमओयू

स्टेट सेशन के समापन के बाद उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) संवाद का आयोजन किया गया। इस उच्चस्तरीय बैठक में निवेश, उद्योगों की आवश्यकताओं, कारोबारी सुगमता और आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान RAMP के तहत सेक्टर-विशिष्ट प्रशिक्षण के लिए सेक्टर स्किल काउंसिल के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) भी किया गयाजो बिहार के MSME क्षेत्र में उद्योग-अनुरूप कौशल विकास को और अधिक मजबूत करेगा 


उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान: प्रगतिशील नीतियों और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर जोर

इस अवसर पर अपने संबोधन में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार प्रगतिशील नीतियों, बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर निरंतर फोकस के साथ औद्योगिक विकास की एक नई दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के साथ हमारा यह संवाद निवेश, उद्यमिता और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है 


उद्योग सचिव कुंदन कुमार के विचार: मजबूत इकोसिस्टम और कौशल विकास

उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार में बेहतर औद्योगिक आधारभूत संरचना, निवेश केंद्रित नीतियों और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से औद्योगिक इकोसिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकास होने से MSME क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता और समग्र विकास को और अधिक गति मिलेगी 


बिहार पवेलियन का भव्य उद्घाटन और प्रदर्शित होती औद्योगिक क्षमता

समिट के दौरान बिहार पवेलियन का औपचारिक उद्घाटन उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह द्वारा किया गया। इस पवेलियन में बिहार की अपार औद्योगिक क्षमता, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों और निवेशकों के लिए तेजी से तैयार हो रहे आधुनिक इकोसिस्टम को बहुत ही आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया गया है 

धीरज सिंह की रिपोर्ट