Earthquake News: भूकंप के तेज झटके में 8 की मौत, देर रात डोली थी धरती, इलाके में मचा हड़कंप
Earthquake News: दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए इन झटकों का केंद्र हिंदूकुश रहा, जहां इस आपदा में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई।
Earthquake News: भूकंप के तेज झटके एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। देर रात आए भूकंप में 8 लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। भूकंप के झटके में घर गिरने से इनकी मौत हुई है। दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिंदूकुश में बताया गया है।
8 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में इस भूकंप से बड़ा नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक ही परिवार के 8 लोगों की घर गिरने से मौत हो गई। रत में फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में रात करीब 9:46 बजे झटके महसूस किए गए। भूकंप के दौरान घरों में पंखे और झूमर हिलने लगे, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।
घरों से भागे लोग
पंजाब के पठानकोट से भी वीडियो सामने आया है, जिसमें घर में लगे ताले हिलते नजर आए। स्थानीय लोगों ने इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। शेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी की सतह 7 बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है, जो लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं या दबाव के कारण टूटती हैं, तो भीतर जमा ऊर्जा बाहर निकलती है और भूकंप आता है।
भूकंप आए तो क्या करें
1. Drop, Cover, Hold (झुको, ढको, पकड़ो)
तुरंत नीचे झुक जाएं
किसी मजबूत टेबल/डेस्क के नीचे छिप जाएं
उसे मजबूती से पकड़ लें
2. घर के अंदर हैं तो
खिड़की, शीशा, अलमारी और भारी सामान से दूर रहें
दरवाजे के फ्रेम के पास खड़े हो सकते हैं (अगर मजबूत हो)
लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें
3. बाहर हैं तो
खुले मैदान में चले जाएं
बिजली के खंभों, पेड़ों और इमारतों से दूर रहें
4. गाड़ी में हैं तो
गाड़ी को सुरक्षित जगह पर रोक दें
पुल, फ्लाईओवर और इमारतों से दूर रहें
गाड़ी के अंदर ही बैठे रहें
5. भूकंप के बाद
गैस, बिजली का कनेक्शन चेक करें
चोट लगने पर प्राथमिक उपचार करें
आफ्टरशॉक्स (दूसरे झटके) के लिए तैयार रहें
भूकंप में क्या न करें
घबराएं नहीं और भाग-दौड़ न करें
लिफ्ट का उपयोग न करें
खिड़की या बालकनी में न खड़े हों
भारी सामान उठाने या गिरती चीज़ों को पकड़ने की कोशिश न करें
अफवाहों पर भरोसा न करें