EPFO का बड़ा कदम: पुराने PF अकाउंट एक्टिव करने के लिए ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल, इस दिन से शुरुआत

E-PRAAPTI नाम का यह एक खास डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा जो पुराने EPF अकाउंट की पहचान, ट्रैकिंग, UAN लिंकिंग और एक्टिवेशन में मदद करेगा।

EPFO E-PRAAPTI
EPFO E-PRAAPTI- फोटो : news4nation

EPFO :  एम्प्लॉयमेंट प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइज़ेशन (EPFO) अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए एक नया डिजिटल समाधान लेकर आ रहा है। मिनिस्ट्री ऑफ़ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट ने बुधवार को जानकारी दी कि इनऑपरेटिव (निष्क्रिय) पुराने PF अकाउंट्स को दोबारा एक्टिव करने के लिए जल्द ही एक आधार-आधारित पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।


इस पोर्टल का नाम E-PRAAPTI (EPF Aadhaar-Based Access Portal for Inoperative Accounts Tracking Initiative) रखा गया है। इसका उद्देश्य पुराने EPF खातों की पहचान, ट्रैकिंग, UAN से लिंकिंग और उन्हें सक्रिय करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।


मंत्रालय के मुताबिक, यह पोर्टल आधार आधारित ऑथेंटिकेशन सिस्टम पर काम करेगा, जिससे सदस्य अपने पुराने PF अकाउंट को सुरक्षित तरीके से एक्सेस कर सकेंगे—भले ही वह UAN से लिंक न हो। इसके जरिए यूजर्स अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे और बाद में आसानी से UAN लिंकिंग और अकाउंट एक्टिवेशन की प्रक्रिया पूरी कर पाएंगे।


शुरुआती चरण में मेंबर ID से होगी शुरुआत

शुरुआती फेज में यह पोर्टल मेंबर ID आधारित होगा, ताकि सुरक्षित और प्रभावी तरीके से इसे लागू किया जा सके। इससे उन लाखों लोगों को तुरंत फायदा मिलेगा, जिनके पास अपने पुराने मेंबर ID की जानकारी मौजूद है। मंत्रालय ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में इस पोर्टल का दायरा बढ़ाया जाएगा, ताकि वे लोग भी इसका लाभ ले सकें जो अपनी पुरानी मेंबर ID भूल चुके हैं या उसे एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं।


पारदर्शिता और तेजी पर फोकस

सरकार का मानना है कि E-PRAAPTI पोर्टल से मैन्युअल प्रक्रिया कम होगी, डॉक्यूमेंटेशन घटेगा और पूरी प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और तेज बनेगी।