लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी का फिलहाल इलाज चल रहा है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

LK Advani Hospitalised
LK Advani Hospitalised- फोटो : news4nation

L K Advani:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को फेफड़ों से संबंधित परेशानी के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे जसोल विहार स्थित अस्पताल ले जाया गया।


अस्पताल प्रशासन ने बताया कि लालकृष्ण आडवाणी का फिलहाल इलाज चल रहा है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।


भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाने में रही अहम भूमिका

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। उन्होंने कई बार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2002 से 2004 के बीच उन्होंने देश के उपप्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया। भाजपा को एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनीतिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में आडवाणी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके राजनीतिक जीवन का भारतीय राजनीति पर व्यापक प्रभाव रहा है।


फिलहाल, उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत जानकारी मिलने का इंतजार है।