Restaurant Fire: होटल में लगी भीषण आग में अब तक 21 की मौत, कई घायल, पीएम मोदी और सीएम का खास निर्देश

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड में 21 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में कई विदेशी नागरिकों के होने की बातें कही जा रही हैं. हलाकि अभी तक मृतकों की पहचान जारी नहीं की गई है.

Restaurant Fire
Restaurant Fire- फोटो : news4nation

Restaurant Fire:   दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक 6 मंजिला इमारत में लगी आग में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले जहां 10 लोगों के मौत की बातें सामने आई थी वहीं दोपहर 1 बजे तक करीब 21 लोगों के मौत की खबर आई. वहीं लेमन ग्रीन नाम के इस होटल में लगी आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. जिस होटल में आग लगी वहां बांग्लादेश और अफ्रीका से आए नागरिक भी ठहरे हुए थे. बताया जा रहा है कि होटल से कुछ दूरी पर कई प्राइवेट अस्पताल हैं, जहां विदेशी अपने और अपनों के इलाज के लिए आते हैं. ये लोग मालवीय नगर के लेमन ग्रीन जैसे होटलों में रुकते हैं और इलाज के बाद वापस चले जाते हैं.

बताया गया कि आग लगने की यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हुई. रेस्तरां में लगी आग देखते ही देखते भयावह हो गई और पूरी इमारत आग की लपटों में घिर गई. स्थिति इतनी भयवाह हो गई कि लोग इमारत से कूदकर जान बचाने के लिए भागने लगे. कई लोगों ने अपनी जान कूद कर बचाई, बावजूद इसके 21 लोगों की मौत की खबर है. शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं. 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयावह हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे का ऐलान कर दिया है. घायलों को 50 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी. वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना से मन अत्यंत व्यथित है. स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है. इस हृदयविदारक घटना में जिन लोगों ने अपने परिजनों को खोया है, मेरी संवेदनाएँ उनके साथ हैं. ईश्वर शोकाकुल परिवारों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें. घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं. सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ.


दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि से मैं अत्यंत दुखी हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने और इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और साहस प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं." 


रेखा गुप्ता ने आगे लिखा, "घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, सीएटीएस एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की टीमें तुरंत सक्रिय हुईं और बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया. उनकी त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिसरों से कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका."