Budget Session 2026: निर्मला सीतारमण का 'लूक', बैंगनी साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचीं वित्त मंत्री, क्या है इस खास रंग के पीछे का संदेश?
Budget Session 2026:वित्त मंत्री की साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे चेक वाला बैंगनी कट्टम (चेक वाला) बॉडी, धागे के काम वाला कॉफी-ब्राउन बॉर्डर और वायलेट और सुनहरे बॉर्डर से सजा हुआ मस्टर्ड-गोल्ड पल्लू पैनल था।
Budget Session 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। यह उनका लगातार नौवां केंद्रीय बजट होगा। हर साल की तरह इस बार भी बजट से पहले उनकी साड़ी को लेकर चर्चा तेज है, क्योंकि उनके परिधान में अक्सर भारतीय संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिलती है। बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री ने हाथ से बुनी बैंगनी रंग की कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनी है, जो तमिलनाडु की पारंपरिक बुनाई से जुड़ी हुई है। इस साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे रंग के चेक डिज़ाइन 'जिसे ‘कट्टम’ कहा जाता है' के साथ धागे का काम किया गया है, जबकि इसका बॉर्डर कॉफी ब्राउन रंग का है।
बैंगनी रंग का संदेश
बैंगनी रंग को महिला सशक्तीकरण, गरिमा, न्याय और समानता का प्रतीक माना जाता है। यह रंग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और नारी अधिकार आंदोलनों से भी जुड़ा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस रंग के चयन के जरिए बजट में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं—जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता—पर विशेष फोकस का संकेत दिया जा सकता है।

साड़ी के साथ रखा ऊनी शॉल
वित्त मंत्री की साड़ी में हल्के सुनहरे-भूरे चेक वाला बैंगनी कट्टम (चेक वाला) बॉडी, धागे के काम वाला कॉफी-ब्राउन बॉर्डर और वायलेट और सुनहरे बॉर्डर से सजा हुआ मस्टर्ड-गोल्ड पल्लू पैनल था। उन्होंने इस साड़ी के साथ ऊनी शॉल पहना था। अपनी चमकदार रेशम और जटिल कारीगरी के लिए मशहूर, कांचीवरम साड़ियां भारत की सबसे मशहूर हथकरघा साड़ियों में से हैं।
अपने गृह राज्य को दिया सम्मान
तमिलनाडु की रहने वाली सीतारमण ने अपने गृह राज्य को सम्मान देने के लिए यह साड़ी चुनी, जहां इस साल विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने अपने बजट के दिन साड़ी के चुनाव में हाथ से बुने हुए कपड़ों और कारीगरों द्वारा बनाई गई चीज़ों पर ज़ोर देने की परंपरा को जारी रखा है। 2019 में अपने पहले बजट के बाद से, जब उन्होंने एक चमकीली गुलाबी मंगलमगिरी साड़ी पहनी थी, सीतारमण ने देश भर की हथकरघा साड़ियों को दिखाया है।

पिछले बजट में दिखी थी मधुबनी कला
गौरतलब है कि बजट 2025 के दौरान निर्मला सीतारमण बिहार की पारंपरिक ‘मधुबनी कला’ से सजी ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी में नजर आई थीं। यह साड़ी उन्हें पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी द्वारा भेंट की गई थी। साड़ी पर बना ‘मछली’ का डिजाइन सुख, समृद्धि और विकास का प्रतीक माना जाता है।
