लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ आएगा अविश्वास प्रस्ताव! विपक्ष का भारी हंगामा, सदन शुरू होते ही स्थगित
सूत्रों के अनुसार विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष लाएगा.
Lok Sabha Speaker Om Birla : लोकसभा में सोमवार को एक बार फिर लोकसभा शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया, जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. इस बीच सूत्रों के अनुसार विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष लाएगा. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अगर सदन में बोलने दिया जाएगा तभी विपक्ष सदन चलाने पर सहमत होगा और अगर ऐसा नहीं होता है तो संसद में हंगामे के आसार बने रहेंगे.
वहीं सदन में डीएमके सांसद त्रिचि शिवा ने राज्यसभा में पीयूष गोयल के खिलाफ विशेषधिकार हनन का नोटिस दिया है. उन्होंने कहा कि जब सदन चल रहा है, तब नीतिगत फैसले का ऐलान बाहर नहीं किया जा सकता है. साथ ही कांग्रेस संसद मनीष तिवारी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है. साथ ही भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसद ने कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.
दरअसल, सुबह 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई एक बार फिर विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया. इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हंगामा कर रहे विपक्षी सांसदों से कहा कि सदन गतिरोध और नारेबाजी के लिए नहीं है. हालांकि उनके इस सख्त लहजे का कोई असर विपक्षी सदस्यों पर नहीं पड़ा. इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.