संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट, स्पीकर के इस फैसले का जताया विरोध

 All-Party Meeting Ahead of Parliaments Monsoon Session
All-Party Meeting Ahead of Parliaments Monsoon Session - फोटो : news4nation

Parliaments Monsoon Session :  संसद के मानसून सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने कुछ देर के लिए वॉकआउट कर दिया। विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों के समूह के नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को बैठक में बुलाए जाने और शिवसेना (UBT) के छह सांसदों को शिवसेना में शामिल किए जाने से जुड़े फैसले पर आपत्ति जताई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया और बैठक से बाहर चले गए। हालांकि, बाद में विपक्षी दलों के सांसद दोबारा बैठक में शामिल हो गए।


कांग्रेस के राज्यसभा उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विपक्ष ने TMC और शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों को लेकर लोकसभा अध्यक्ष के रुख के विरोध में वॉकआउट किया। CPI(M) के राज्यसभा फ्लोर लीडर जॉन ब्रिटास ने कहा कि TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाना उचित नहीं था।


TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, DMK, JMM, AAP, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वाम दल और शिवसेना (UBT) समेत पूरा विपक्ष विरोध में बैठक से बाहर चला गया।


उन्होंने कहा कि लोकसभा में TMC की संख्या 28 दर्ज है और बागी सांसदों के विलय को अब तक मान्यता नहीं मिली है। महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि 20 अयोग्यता याचिकाएं अभी लंबित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि 91वें संविधान संशोधन के बाद अलग समूह के लिए कोई प्रावधान नहीं है, तो इन बागी सांसदों को किस आधार पर बैठक में आमंत्रित किया गया।