Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, महाराष्ट्र का कौन होगा अगला सीएम?

महायुति गठबंधन के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री का चयन तीनों दलों द्वारा मिलकर किया जाएगा। यह निर्णय जल्द ही लिया जाएगा ।महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?

Maharashtra CM: एकनाथ शिंदे ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, महार

Maharashtra CM: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जनादेश मिला है। यहां सरकार बनाने की कवायद तेज है।  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  उनका इस्तीफा उस समय आया जब महायुति गठबंधन, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शामिल हैं, ने विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल की थी। इस चुनाव में महायुति को कुल 288 सीटों में से 236 सीटें मिलीं, जिसमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीतीं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार राजभवन पहुंच रहे हैं। सीएम शिंदे ने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। इसी बीच शिंदे की एक पोस्ट ने भी चर्चाएं बढ़ा दी हैं। दरअसल, शिंदे ने अपने समर्थकों से आवास के बाहर जश्न नहीं मनाने की अपील की है। कहा जा रहा है कि महायुति की जीत के बाद सीएम पद की रेस में सबसे आगे फडणवीस चल रहे हैं। इधर, शिवसेना भी शिंदे का नाम आगे बढ़ा रही है।

अब सवाल यह है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहा है। उन्होंने पहले ही अजित पवार का समर्थन प्राप्त कर लिया है, जो उनकी उम्मीदवारी को मजबूत करता है। फडणवीस अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के लिए सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे। फडणवीस यहां एक होटल में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि के विवाह से संबंधित प्रीति भोज में शामिल हुए। फडणवीस के साथ महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी मौजूद थे। महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन की रूपरेखा पर चर्चा के लिए फडणवीस गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं।

Nsmch

एकनाथ शिंदे हालांकि शिंदे ने इस्तीफा दिया है, लेकिन शिवसेना के कुछ नेता अभी भी उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की वकालत कर रहे हैं। उनका तर्क है कि शिंदे के नेतृत्व में महायुति को इतनी बड़ी जीत मिली है, इसलिए उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए।

 एनसीपी के नेता अजित पवार भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं। उनके पास पार्टी के 41 विधायक हैं और वे महायुति गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

महायुति गठबंधन के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री का चयन तीनों दलों द्वारा मिलकर किया जाएगा। यह निर्णय जल्द ही लिया जाएगा ।महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस की उम्मीदवारी सबसे मजबूत मानी जा रही है।

Editor's Picks