राहुल गांधी की 99वीं चुनावी हार, चुनाव नतीजों ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनौती, नेतृत्व पर फिर उठे सवाल

कांग्रेस को राहुल गांधी के चेहरे के भरोसे चुनावों में उतरना लगातार संकट में ले जा रहा है नतीजा है कि पांच राज्यों के आये विधानसभा चुनाव के परिणाम में कांग्रेस की 99वीं हार हो गई .

Congress defeat in rahul gandhi leadership
Congress defeat in rahul gandhi leadership- फोटो : news4nation

Congress defeat in rahul gandhi leadership : देश के पांच राज्यों असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 4 मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है। इन पांच राज्यों में पार्टी को सिर्फ केरल में राहत मिली, जहां वह सत्ता में वापसी करने में सफल रही। बाकी चार राज्यों में कांग्रेस को निराशा हाथ लगी, जिससे संगठन और नेतृत्व पर सवाल तेज हो गए हैं।



राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नतीजों ने एक बार फिर राहुल गांधी के नेतृत्व पर बहस छेड़ दी है। आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2014 के बाद से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लगातार झटके लगे हैं। विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय स्तर के चुनावों को मिलाकर पार्टी को करीब 99 बार हार का सामना करना पड़ा है।


इन हारों में 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं, जहां कांग्रेस सत्ता से दूर रही। वहीं, कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, असम और पश्चिम बंगाल में भी पार्टी को बार-बार पराजय झेलनी पड़ी है।


हालांकि, केरल में मिली जीत को कांग्रेस अपने लिए सकारात्मक संकेत मान रही है, लेकिन बाकी राज्यों के नतीजे यह दिखाते हैं कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रणनीति और संगठन को मजबूत करने की सख्त जरूरत है।