CJP प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर नई दिल्ली में सुरक्षा सख्त : NCR के 4 किमी दायरे में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित
सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नई दिल्ली के जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से 24 घंटे के लिए निलंबित कर दी गई हैं....
New Delhi : दिल्ली में शनिवार10 अक्टूबर को सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई दिल्ली के जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास 4 किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। इसके साथ ही रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द किया है और राजधानी में बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है।
इंटरनेट सेवा का यह निलंबन आज शुक्रवार 9 अक्टूबर की रात 10:00 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की रात 10:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसे लेकर दिल्ली पुलिस द्वारा निर्देश जारी कर दिया गया है।
मोबाइल इंटरनेट की सभी तकनीकों पर रहेगी पूर्ण रोक
जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, निर्दिष्ट दायरे के भीतर मोबाइल इंटरनेट से जुड़ी सभी प्रकार की तकनीकों और सेवाओं पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय स्थिति को फैलने से रोका जा सके।
दूरसंचार कंपनियों को दिल्ली पुलिस का सख्त निर्देश
दिल्ली पुलिस द्वारा इस संबंध में सभी प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं—भारती एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया (Vi), रिलायंस जियो और एमटीएनएल (MTNL)—को आदेश का तत्काल प्रभाव से कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
धीरज सिंह रिपोर्ट